Google में, हमारे उपयोगकर्ता हम पर जो विश्वास करते हैं उसके प्रति, और उनकी गोपनीयता की सुरक्षा के हमारे उत्तरदायित्व के प्रति हम अच्छी तरह से सजग हैं. हम मानते हैं कि पारदर्शिता और विकल्प, गोपनीयता के आधार होते हैं. आपकी स्वयं की गोपनीयता के निर्णयों के बारे में आपको सूचना मिलते रहने में सहायता के लिए, हम आपको यह बताने का कार्य करते हैं कि जब आप हमारे उत्पादों या सेवाओं का उपयोग करते हैं तो हम कौन-सी जानकारी एकत्रित करते हैं और आपकी सेवा को बेहतर बनाने के लिए हम उस जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं. जब भी संभव हो हम आपके द्वारा Google और अन्य को प्रदान की गई जानकारी के बारे में आपको अर्थपूर्ण विकल्प देने के लिए भी कार्य करते हैं. Google पर गोपनीयता के बारे में अधिक जानने के लिए, हम आपको हमारे वीडियो देखने, हमारी गोपनीयता नीति पढ़ने और हमारे सहायता केंद्रों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
हम इस डेटा को कई कारणों से संगृहीत करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण रूप से, हम अपने खोज परिणामों को सुधारने के लिए और हमारे सिस्टम की सुरक्षा को प्रबंधित करने के लिए डेटा संग्रहीत करते हैं. लॉग डेटा का विश्लेषण करना आपकी खोज गुणवत्ता सुधारने और सहायक उन्नत सेवाओं को बनाने में हमारे इंजीनियरों की सहायता करता है. Google वर्तनी परीक्षक का उदाहरण देखें. Google का वर्तनी परीक्षण सॉफ़्टवेयर स्वचालित रूप से उपयोगकर्ता की क्वेरी को देखता है और यह जांचता है कि क्या वह उपयोगकर्ता शब्द की वर्तनी के सबसे सामान्य संस्करण का उपयोग कर रहा है. यदि हमें लगता है कि किसी वैकल्पिक वर्तनी द्वारा उपयोगकर्ता को अधिक प्रासंगिक खोज परिणाम मिल सकता है, तो हम पूछेंगे “क्या आपका मतलब है: (अधिक सामान्य वर्तनी)?” यह सेवा प्रदान करने के लिए, हम अपने लॉग के डेटा का अध्ययन करते हैं. लॉग डेटा हमें अपने खोज परिणामों को बेहतर बनाने में सहायता करता है. यदि हमें पता चलता है कि उपयोगकर्ता #1 परिणाम पर क्लिक कर रहे हैं, तो हम जानते हैं कि संभवत: हम कुछ सही कर रहे हैं, और यदि वे अगले पृष्ठ पर हिट कर रहे हैं या अपनी क्वेरी को पुन: तैयार कर रहे हैं, तो संभवत: हम कुछ गलत कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, लॉग डेटा हमें कपट और अन्य दुरुपयोग, जैसे फ़िशिंग, स्क्रिप्टिंग हमलों, और स्पैम से बचने में सहायता करता है, जिनमें क्वेरी क्लिक स्पैम और विज्ञापन क्लिक स्पैम शामिल हैं.
हम अपने उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता, अपने सिस्टम की सुरक्षा और नवप्रवर्तन की आवश्यकता जैसे उन प्रतिस्पर्धी दबावों के बीच उचित संतुलन बनाते हैं, जिनका हम सामना करते हैं. हमें लगता है कि 9 महीनों के बाद IP पतों और 18 महीनों के बाद हमारे खोज इंजन लॉग में शामिल कुकी को अनाम बनाना सही संतुलन बनाता है.
सभी खोज इंजनों की तरह ही, Google, वेब पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री और जानकारी को उपलब्ध कराता है. खोज इंजन सीधे ही वेब से सामग्री नहीं निकाल सकते, इसलिए Google या किसी दूसरे खोज इंजिन से खोज परिणामों को निकाल देने पर भी आधारभूत सामग्री अप्रभावित रहती है. यदि आप वेब से कोई चीज़ निकालना चाहते हैं, तो आपको साइट के वेबमास्टर से संपर्क करना चाहिए और उसे परिवर्तन करने के लिए कहना चाहिए. एक बार सामग्री निकाल दिए जाने और Google के खोज इंजन क्रॉल द्वारा पृष्ठ पर फिर से जाने के बाद, जानकारी Google के खोज परिणामों में प्रकट नहीं होगी. अगर आपके पास एक अत्यावश्यक निष्कासन अनुरोध है, तो आप अधिक जानकारी के लिए हमारे सहायता पृष्ठ पर भी जा सकते हैं.
हां, अधिकांश वेबसाइट और खोज इंजन की तरह, Google भी आपके अनुभव को बेहतर बनाने और सेवाएं तथा विज्ञापन प्रदान करने के लिए,कुकी का उपयोग करता है. आपकी पसंद, जैसे आप अपने खोज परिणामों को अंग्रेजी में चाहते हैं या फ्रेंच में, या हमारे सुरक्षित खोज फ़िल्टर का उपयोग करना चाहते हैं, इनका रिकॉर्ड रखने में कुकी हमारी सहायता करती हैं. कुकी के बिना, Google यह याद नही रख सकेगा कि विभिन्न लोग क्या पसंद करते हैं. आपकी रुचि को अधिक प्रासंगिक विज्ञापन उपलब्ध कराने के लिए, हम कुकी का भी उपयोग करते हैं.
हमें बताया गया है कि अधिकांश उपयोगकर्ता हर बार लॉग ऑन करने पर, अपने कंप्यूटर को री-सेट नहीं करना चाहते हैं. यदि आप कुकी प्राप्त करना नहीं चाहते हैं तो आप अपने ब्राउज़र में परिवर्तन कर सकते हैं ताकि जब कुकी भेजी जाएं तो वह आपको सूचित करे और फिर कुछ वेबसाइटों (या सभी) की कुकी अस्वीकार करे. आप अपने ब्राउज़र से कुकी को हटा भी सकते हैं. Google का खोज इंजन कुकी के बिना कार्य नहीं करता है, लेकिन यदि आप कुकी को अक्षम करना चुनते हैं तो आप कुछ कार्यक्षमता खो सकते हैं.
कई देश गोपनीयता मामलों में अलग दृष्टिकोण रखते हैं और ऐसा कोई समान वैश्विक मानक नहीं है जिस पर सभी देश सहमत हों. Google की गोपनीयता नीति, गोपनीयता के प्रति हमारे दृष्टिकोण के एकल, स्पष्ट, वैश्विक कथन के रूप में बनाई गई है, और उसके अंतर्गत आने वाले हमारे गोपनीयता व्यवहार विश्वभर में लागू कानून का पालन करने के लिए बनाए गए हैं.
अन्य प्रौद्योगिकी और संचार कंपनी की तरह, हम अपनी सेवाओं और उत्पादों के उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए विश्व भर की सरकारी एजेंसी से अनुरोध प्राप्त करते हैं. इन अनुरोधों के बारे में पारदर्शिता बढ़ाने में सहायता करने के लिए हमने सरकारी अनुरोध टूल बनाया है, जो हमारे द्वारा प्राप्त अनुरोधों की संख्या दिखाता है जो प्राथमिक रूप से आपराधिक जांचों से संबंधित हैं. टूल और इन अनुरोधों की प्रकृति के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया सरकारी अनुरोध टूल के सामान्य प्रश्न देखें.
आप हमारे गोपनीयता संपर्क फ़ॉर्म के माध्यम से हमसे किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो इस पर भी लिख सकते हैं:
Privacy Matters